आइए जानते हैं जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी जी के बारे में…

आइए जानते हैं जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी जी के बारे में।

वार्ड पंच से लोकसभा प्रत्याशी बनने का सफ़र।

शिवाक्ष शर्मा।

भाजपा द्वारा जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए 59 वर्षीय लुंबाराम चौधरी का नाम सबने पहली बार सुना होगा। लुम्बाराम चौधरी सिरोही जिले के वाडेली गांव निवासी हैं. यहां वो किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा में रहते हैं. लुम्बाराम चौधरी 1980 के दशक से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं।
इनको दो बार जीते हुए सांसद का टिकट काटकर मौका दिया गया है। लुंबाराम भाजपा में बूथ प्रभारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, देहात मंडल में उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, सिरोही भाजपा जिला महामंत्री और सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।
1991 में पहली बार वाडेली गांव में ग्राम दानी कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य बने थे। इसके बाद लगातार तीन बार ग्राम दानी अध्यक्ष रहे और 2 बार वार्ड पंच बने। 2005 में पहली बार पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़कर जीत हासिल की और इसी साल चुनाव जीतकर सिरोही पंचायत समिति के प्रधान बने। साल 2020 में जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतकर आए।

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *