आइए जानते हैं बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र जीत मालवीय जी के बारे में…

आइए जानते हैं बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र जीत मालवीय जी के बारे में।

करीब 25 साल बाद कॉंग्रेस का दामन छोड़कर हुए हैं भाजपा में शामिल।

शिवाक्ष शर्मा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बांसवाड़ा लोकसभा सीट से महेन्द्र मालवीय जी को प्रत्याशी बनाया गया है। महेंद्र मालवीय जी करीब 25 साल बाद कॉंग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ने उन्हें शामिल करने के 13 दिन बाद ही बांसवाड़ा से अपना लोकसभा प्रत्याशी बना दिया।
मालवीय को वागड़ क्षेत्र का दिग्गज नेता माना जाता है। आदिवासी इलाके में मालवीय का मजबूत वर्चस्व है।
महेंद्र मालवीय जी का राजनीतिक करियर बहुत ही रोचक रहा है। वह सरपंच के अलावा दो बार राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। एक बार सांसद भी रहे चुके हैं। कॉंग्रेस पार्टी के जिला प्रमुख भी रहे। इसके अलावा आदिवासी कांग्रेस सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि महेंद्र मालवीय कॉलेज में भी एबीवीपी संगठन से जुड़कर ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर रहे। 1998 में बीजेपी के टिकट पर ही लोकसभा सांसद बने। लेकिन वह बाद में कांग्रेस में चले गए।
महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बागीदौरा से 2003 में कॉंग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था पर तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। परंतु 2008 2013 2018 एवं 2023 में उन्होंने बागीदौरा विधानसभा से जीत हासिल की। महेंद्रजीत मालवीय जी को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के करीबी नेताओं में से माना जाता था। वे कॉंग्रेस की सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने का कारण बताते हुए मालवीय जी ने बताया की वह काँग्रेस द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक में भाग नहीं लेने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से आहत हैं। एक हिंदू होने के नाते वह देवी-देवताओं के उपासक हैं उन्हें यह अस्वीकार्य लगा की कॉंग्रेस द्वारा राम मंदिर के अभिषेक का बहिष्कार किया गया।

 

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *