आइए जानते हैं राष्ट्रीय परिवहन दिवस के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा.

10 नवम्बर दुनिया भर में परिवहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बीते कुछ समय में परिवहन के साधनों में तेजी से विस्तार हुआ है। आज सड़क से लेकर रेल, हवा और जल परिवहन भी तरक्की की राह पर चल रहा है। देश में परिवहन के साधन बढ़ने के साथ ही कई तरह की व्यवस्थाएं भी बिगड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज के दिन लोगों को यातायात से जुड़े नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है और साथ ही बढ़ती दुर्घटनाओं से भी अवगत कराया जाता है। देश में एक समय ऐसा भी था जब परिवहन के साधन काफी कम थे। लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

परिवहन दिवस के तौर पर इस दिन को मनाने की बात करें सड़क, रेल, हवा और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है तो वहीं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी इससे छिपे नहीं है. आज के समय में लगभग हर घर में वाहन मौजूद हैं एवं लोग भी खुद के वाहन से सफ़र करना पसंद करते हैं। इस दिन सार्वजनिक परिवहन को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के बारे में बताया जाता है जिससे कार्बन का उत्सर्जन भी कम से कम हो और वातावरण की सुरक्षा हो। लोगों को यातायात नियमों के बारे में भी इस दिन जानकारी दी जाती है। आज की भागदौड़ की ज़िंदगी में इस दिवस का महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है।

डिजिटल बाल मेला ने नवंबर महीने के लिए भी ऐसी प्रतियोगिता शुरू की हुई है। बच्चे दी गई गाइडलाइंस के अनुसार आर्टिकल भेज कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का एक अभिनव मंच है। इसकी शुरुआत 2020 में जयपुर की 10 वर्षीय लड़की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला ने अब तक कई अभियान चलाए हैं जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी” शामिल हैं। बाल सरपंच” आदि।

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *