आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है महाशिवरात्रि

 डिजिटल बाल मेला ने मनाया शिवरात्रि का पर्व ।

अंकित जैमन 

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है| डिजिटल बाल मेला के बच्चे भी इस दिवस को बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं| झालवाड़ की आयशा खान, हनुमानगढ़ के पारस माली, फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी, जोधपुर के कौटिल्य व्यास, जयपुर की वैदेही शर्मा आदि ने महादेव के इस दिन को अलग – अलग तरह से मनाया है|

महाशिवरात्रि के मनाए जाने का कारण? –
–महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और नासिक के त्र्यम्बकेश्वर मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालु अपने इष्ट देव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

देश के शीर्ष नेताओं के तरफ से भी सभी देश वासियों को महाशिवरात्रि के परम अवसर पर शुभकामनाएं दी गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। ॐ नमः शिवाय!”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हर कष्ट का नाश हो, सत्य रूपी शिव सबके साथ हों”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुभकामनाएं देते हुए कहा “भगवान शिव की आराधना का यह पर्व हमें सामाजिक समरसता, सर्वकल्याण और परोपकार की प्रेरणा देती है ।

डिजिटल बाल मेला के बच्चे कौटिल्य व्यास ,जयपुर और ख्वाहिश गुप्ता ,जयपुर ने महाशिवरात्रि पर पूजा – अर्चना करते हुए अपनी फोटो शेयर की।
डिजिटल बाल मेला की तरफ से आप सभी देश वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आप के सफल जीवन की कामना करते है ।

डिजिटल बाल मेला बच्चों की जानकारी के लिए हर दिन विभिन्न प्रकार की जानकारी आप के साथ साझा करता है। “महाशिवरात्रि के पावन अवसर” पर बच्चे भी अपनी बात रख सकते है । आप ने महाशिवरात्रि किस प्रकार मनाई और यह किस कारण मनाई जाती है , इस पर भी आप अपनी वीडियो बनाकर हमको भेज सकते है ।

डिजिटल बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए ऐसे अभियानों का आयोजन करता रहता है। डिजिटल बाल मेला से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *