बाल सरपंच अधिवेशन संपन्न।

बच्चों ने ने सरकार को सौंपा बाल सुझाव पत्र।

आदित्य शर्मा|

जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय “बाल सरपंच” अधिवेशन में बच्चों को विधानसभा संग्रहालय से लेकर कई दिग्गज लोगों से मिलने का मौका मिला| जहाँ एक ओर इस अधिवेशन में मौजूद बाल प्रतिनिधियों ने विधानसभा संग्रहालय पहुँच राजनीतिक जागरूकता बढाई वही दूसरी ओर बच्चों को शासन सचिव ग्रामीण विकास, मंजु राजपाल, एडमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज नारायण शर्मा जैसे दिग्गजों से संवाद करने का मौका मिला|

इस अधिवेशन के तहत 25 दिसम्बर को बच्चे आपनौ राजस्थान पहुंचे, जहाँ बच्चों से पोद्दार ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के चेयरमैन आनंद पोद्दार ने संवाद किया और एडमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज नारायण शर्मा ने बच्चों को पंचायती राज व्यवस्था में बच्चों के अधिकार बताये| इस अवसर पर बच्चों के साथ फ्यूचर सोसाइटी से अंजना शर्मा और जयपुर शहर की अतिरिक्त जिला कलेक्टर अमृता चौधरी मौजूद रही|

डिजिटल बाल मेला आयोजित इस “बाल अधिवेशन” में बच्चों ने 26 दिसम्बर को जहाँ गुलाबी नगरी का मशहूर अल्बर्ट हॉल देखा वही पंचायती राज भवन और विधानसभा संग्रहालय भी ले जाया गया| इस यात्रा से बच्चों को राजस्थान के सामाजिक इतिहास के साथ-साथ राजनीतिक इतिहास भी समझाया गया|

राजस्थान के सभी संभागों से आये “बाल प्रतिनिधि” ने इस ही दिन शासन सचिव ग्रामीण विकास, मंजु राजपाल को अपना बुनियादी “सुझाव पत्र” भी पेश किया| इस बुनियादी ज़रूरत पत्र में इन “बाल प्रतिनिधियों” और इनके साथी बाल दावेदारों द्वारा उठाये गए वह मुद्दे शामिल थे जिनसे बचपन सवार जा सके|

तीन दिवसीय “बाल अधिवेशन” में 27 दिसम्बर को “बाल प्रतिनिधियों” की मुलाकात बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल जी से कराई गयी| इस अवसर पर बच्चों ने उनके अधिकार समझे और बाल आयोग विभाग की कार्यप्रणाली समझी। “बाल प्रतिनिधियों” ने हस्ताक्षरित “सुझाव पत्र” भी अध्यक्ष संगीता बेनीवाल को पेश किया, जिसमें खेल, पेयजल, शिक्षा , स्वच्छता जैसे विषय शामिल थे। इस अवसर पर डिजिटल बाल मेला से जान्हवी शर्मा और फ्यूचर सोसायटी से रविता शर्मा भी मौजूद थी जिन्होंने अध्यक्ष बेनीवाल को “में भी बाल सरपंच” का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

आप राजस्थान के इस “बाल सरपंच अधिवेशन” का लाइव आनंद इन प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते है-

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *