“कौन बनेगा बाल दूत” बच्चों को स्वच्छता से जोड़ने का नवाचार : विधायक गोपाल शर्मा
सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने हवा महल पर आयोजित बाल चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान वास्तव में “कौन बनेगा बाल दूत” बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अनूठा नवाचार है जो बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान जैसे सामाजिक आंदोलनों से जोड़कर उन्हें जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित कर रहा है। विधायक ने डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हैरिटेज की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह मंच बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

