‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम: छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ, जनहवी शर्मा और प्रधानाचार्य ने दिए महत्वपूर्ण संदेश

‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम: छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ, जनहवी शर्मा और प्रधानाचार्य ने दिए महत्वपूर्ण संदेश

जयपुर, 11 जनवरी 2025: ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय उच्च बालिका विद्यालय नवीन घाट, जयपुर में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन की शपथ दिलाकर हुई। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे गीला और सूखा कचरा अलग करेंगे, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

डिजिटल बाल मेला की सदस्य जान्हवी शर्मा ने 3R रिड्यूस रीयूज रीसायकल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नुकसान (जो लगभग 500 वर्षों में नष्ट होता है) और सैनिटरी वेस्ट के सही निपटान के विषय पर गहन चर्चा की। जान्हवी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी राय भी जानी और उन्हें जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिल्पी अग्रवाल ने डिजिटल बाल मेला टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “किचन वेस्ट से कंपोस्ट खाद बनाने और गीले व सूखे कचरे को अलग करने की प्रक्रिया को अपनाकर हम अपने पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं। स्वच्छता एक आदत है, जिसे हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।” उन्होंने यह भी वादा किया कि विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए वे इस पहल को आगे बढ़ाएँगी।

डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज की इस अनोखी पहल ने छात्राओं को न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनमें नेतृत्व का भाव भी विकसित किया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *