कौन है भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप कोली जी के बारे में…

कौन है भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप कोली जी के बारे में।

वर्ष 2004 में पहली बार बने थे लोकसभा सांसद।

शिवाक्ष शर्मा।

बीजेपी ने भरतपुर सीट से सांसद रंजीता कोली का टिकट काट कर रामस्वरूप कोली पर भरोसा दिखाया है। इस से पहले भी रामस्वरूप कोली 2004 में भाजपा की टिकट पर भरतपुर जिले की बयाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर लोकसभा सदस्य बने थे।
रामस्वरूप कोली का जन्म 15 जनवरी 1965 में भारतपुर के भुसवार में हुआ। उन्हें बचपन से ही राजनीति में जाने का शौक था। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जीवन यापन के लिए पान और घड़ी की दुकान चलाते थे। साल 1990 में भुसावर नगर पालिका से पार्षद का चुनाव लड़ा और फिर लगातार तीन बार पार्षद रहे। इसके बाद यह आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। आरएसएस में रामस्वरूप जी ने विस्तारक और प्रचारक आदि पदों पर कार्य किया।
रामस्वरुप कोली भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
रामस्वरुप कोली साल 2018 में वैर विधानसभा सीट से भी चुनाव  लड़ चुके हैं। साल 2018 में वैर विधानसभा से भाजपा ने रामस्वरूप कोली को प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार देखना दिलचस्प होगा की मौजूदा सांसद को बदलकर रामस्वरूप कोली को टिकट देकर भाजपा का ये प्रयोग कितना सफल होगा।

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *