जानिए, कौन है गगरेट के कृष्णा…

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के सत्ता पक्ष के सदस्य…

साक्षी ठाकुर

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी.“बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए। गगरेट के ए.अन.एस. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे कृष्णा का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उन्होंने सत्ता पक्ष के विधायक की भूमिका निभाई.
सदन में अपनी बात रखते हुए उन्होंने सरकार पर पड़ रहे आर्थिक भोज के चलते माननीय पर्यटन मंत्री को सुझाव देते हुए कहा कि – ” राज्य में चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर दबाव बढ़ रहा हैं इनमें शिमला, कुल्लू, मनाली, कसोल जैसे पर्यटन स्थल शामिल है. वर्तमान समय की ज़रूरत को देखते हुए मैं माननीय पर्यटन मंत्री जी से आग्रह करता हूँ की इन पर्यटन स्थलों के साथ ही अब हमें पर्यटन की नयी संभावनाएं खोजने की आवश्यकता है.

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही कि बच्चे ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *