जानिए जोधपुर लोकसभा सीट से कॉंग्रेस के प्रत्याशी करण सिंह उचियारडा जी के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
कॉंग्रेस पार्टी द्वारा करण सिंह उचियारडा को जोधपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। करण सिंह जी का जन्म उचियार्डा, जोधपुर में 10 जुलाई 1968 को हुआ था। उन्होंने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री प्राप्त की हुई है।
पेशे से वह एक राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ रियल एस्टेट व्यवसायी एवं बिल्डर भी हैं। वे आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, इस कंपनी की स्थापना 1996 में हुई थी।
करण सिंह जी को सचिन पायलट के सबसे करीबी लोगों में से एक माना जाता है।
वर्तमान में वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले सचिव के पद पर भी रह चुके हैं इसी के साथ वे पाली के नाडोल में आशापुरा माताजी ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर भी हैं।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

