जानिये कौन है जहान्वी..

जिन्हें चुना गया हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र की मुख्यमंत्री..

साक्षी ठाकुर

जयपुर : 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के सभागार कक्ष में विशेष बाल सत्र का आयोजन हुआ| देशभर से 68 बच्चों ने इस सत्र में भाग लिया| सुंदरनगर की जहान्वी को इस बाल सत्र की मुख्यमंत्री चुना गया| इस सत्र में बाल मुख्यमंत्री जहान्वी ने विपक्ष द्वारा उठाये गए सवालों जवाब दिए| | दरअसल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक मॉडल सकूल सुंदरनगर की छात्रा है| जहान्वी वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है|

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को 68 बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया था| इस सत्र में बच्चों ने मंत्री, स्पीकर, मुख्यमंत्री, नेता – प्रतिपक्ष और पक्ष तथा पक्ष के विधायक बन हिमाचल प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की थी| इस सदन में पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, राज्यसभा के उप – सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, हिमाचल प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री इस सत्र के साक्षी बने थे| हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह बड़ा अवसर दिया था|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *