हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र की नेता प्रतिपक्ष..
गर्वित शर्मा
जयपुर: 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के सभागार कक्ष में विशेष बाल सत्र का आयोजन हुआ| देशभर से 68 बच्चों ने इस सत्र में भाग लिया| कुल्लू की रूहानिका वर्मा को इस बाल सत्र की नेता – प्रतिपक्ष चुना गया| इस सत्र में बाल नेता – प्रतिपक्ष रूहानिका वर्मा ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई | दरअसल रूहानिका ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के Government Model Senior Secondary School Anni, से कक्षा 12 उत्तीर्ण की है|
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को 68 बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया था| इस सत्र में बच्चों ने मंत्री, स्पीकर, मुक्यमंत्री, नेता – प्रतिपक्ष और पक्ष तथा पक्ष के विधायक बन हिमाचल प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की थी| इस सदन में पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, राज्यसभा के उप – सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, हिमाचल प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री इस सत्र के साक्षी बने थे| हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह बड़ा अवसर दिया था|

