जिन्होंने किया इस बाल सत्र का संचालन..
साक्षी ठाकुर
जयपुर : 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन के सभागार कक्ष में विशेष बाल सत्र का आयोजन हुआ| देशभर से 68 बच्चों ने इस सत्र में भाग लिया| श्री रेणुका जी के लविश नेगी ने स्पीकर बनकर इस बाल सत्र का संचालन किया| इस सत्र में लविश ने प्रश्नकाल की कार्यवाही का सफल संचालन किया| दरअसल लविश नेगी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पओंटा साहिब नामक कस्बे में स्थित राजकीय हाई स्कूल कंसर के छात्र हैं| लविश कक्षा 9 के विद्यार्थी हैं|
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को 68 बच्चों ने विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया था| इस सत्र में बच्चों ने मंत्री, स्पीकर, मुक्यमंत्री, नेता – प्रतिपक्ष और पक्ष तथा पक्ष के विधायक बन हिमाचल प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की थी| इस सदन में पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, राज्यसभा के उप – सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, हिमाचल प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री इस सत्र के साक्षी बने थे| हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह बड़ा अवसर दिया था|

