नवंबर माह के लिए भी शुरू हो रही है आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता…

सितंबर माह के “राइटर ऑफ द मंथ” की घोषणा जल्द …

शिवाक्ष शर्मा। 

सितम्बर एवं अक्तूबर माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला नवंबर माह में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को नवंबर माह के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा|

इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला ने “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।

डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है| बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे| “राइटर ऑफ़ द अक्टूबर” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-

-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।

– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।

– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।

– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।

– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।

– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।

– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।

– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|

– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है| हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा

डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए यह नवाचार शुरू किया है।

IMPORTANT DAYS IN NOVEMBER 2023

1 नवंबर – विश्व शाकाहारी दिवस

1 नवंबर- सभी सन्यासी दिवस

1 नवंबर -मेलबर्न कप दिवस

1 नवंबर- करवा चौथ

5 नवंबर -विश्व सुनामी दिवस

5 नवंबर – भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि

6 नवंबर – युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण

7 नवंबर – राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

7 नवंबर – शिशु संरक्षण दिवस

8 नवंबर – विश्व रेडियोग्राफी दिवस

9 नवंबर – राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस

10 नवंबर – विश्व सार्वजनिक परिवहन दिवस

11 नवंबर – राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

12 नवंबर – विश्व निमोनिया दिवस

12 नवंबर- दीपावली

13 नवंबर- विश्वकर्मा दिवस

13 नवंबर – विश्व दयालुता दिवस

14 नवंबर – बाल दिवस

14 नवंबर – विश्व मधुमेह दिवस

भैया दूज- 16 नवंबर.

17 नवंबर – अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस

19 नवंबर – अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

20 नवंबर – विश्व बाल दिवस

21 नवंबर – विश्व टेलीविजन दिवस

25 नवंबर – महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

26 नवंबर – संविधान दिवस या कानूनी दिवस

27 नवंबर – गुरु नानक देव की जयंती

29 नवंबर – अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस

30 नवंबर – सेंट एंड्रयूज दिवस

डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *