पहले इनाम की दौड़ में ये पांच…

इनमें से एक होगा 11,000 रुपए का हकदार…

 

आदित्य शर्मा।

 

जयपुर। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित आमेर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में अक्षरा सोनी, पूर्वी शर्मा, कृतिका झा, मोनिशा प्रजापत
और देव्यांशी चौधरी पहले।पुरस्कार के लिए कड़ी दावेदारी पेश कर रहीं है। इनमें से कोई एक आमेर महल में 18 मई को हुई लाइव पेंटिग प्रतियोगिता का विजेता होगा। जिसे राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री श्री बी. डी कल्ला द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। जितने वाले बच्चे को कुल 11 हजार रुपए नकद इनाम मिलेगा। राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। इसमें कई बच्चों ने भाग लिया था।

 

गौरतलब है की इस प्रतियोगिता का आयोजन “म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल के तहत हुआ था। जिसका उद्घाटन राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष श्री धीरज श्रीवास्तव ने किया था। इस पहल के तहत डिजिटल बाल मेला बच्चों को कला एवं संस्कृति और संग्रह्यालयों के महत्व के प्रति जागरूक करता है। गौरतलब है की बाल मेला बच्चों की जागरूकता हेतु बच्चों की सरकार कैसी हो, शेड्स ऑफ कॉविड, जल प्रहरी, राजस्थान बाल विधानसभा सत्र का आयोजन भी कर चुका है।

“म्यूजियम्स थ्रू माय आईज” पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी “संग्रहालयों के रेखाचित्र” के लिए आप अपने बच्चे की पेंटिंग इस वेबसाइट http://www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-

WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *