2011 में कांग्रेस से अलग होकर बनाई नई पार्टी
साक्षी ठाकुर
जगनमोहन रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश के पुलिवेंदुला में साल 1972 में एक राजनीति से ताल्लुक रखने वाले परिवार में हुआ था. इनके पिता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी भी एक राजनेता हुआ करते थे। जगनमोहन रेड्डी ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी और तब यह कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे.
साल 2009 के चुनाव में इन्होंने कांग्रेस की ओर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की ।कांग्रेस पार्टी से अलग होकर इन्होंने 2011 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की स्थापन की। इस पार्टी का पूरा नाम युवजन श्रमिका रायथु कांग्रेस है. साल 2014 के विधानसभा चुनावों में इनकी पार्टी को 175 में से महज 67 सीटें ही मिल पाई. साल 2019 में हुए आंध्र प्रदेश के चुनाव में इनकी पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 175 सीटों में से 150 सीटों पर जीत दर्ज की। इतना ही नहीं, उनकी पार्टी ने राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत दर्ज की। जगन मोहन रेड्डी ने 30 मई, 2019 को आंध्र प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

