बच्चे बन रहे हैं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सिपहसालार: श्री विशाल गंगवार…

बच्चे बन रहे हैं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सिपहसालार: श्री विशाल गंगवार

“अगर बच्चों को मोटिवेट किया जाए, तो वे ज़रूर प्रेरित होते हैं।” यह कहना है वार्ड 77 आर.के मोदी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापक श्री विशाल गंगवार का, जिन्होंने डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास से चल रहे “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान की ऐतिहासिक पहल की सराहना की।

विशाल गंगवार ने कहा कि यह अभियान न केवल बच्चों में जागरूकता पैदा कर रहा है, बल्कि उन्हें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे जटिल विषयों के प्रति संवेदनशील भी बना रहा है। उन्होंने इसे एक दूरदर्शी प्रयास बताया, जिससे बच्चे स्वच्छता के सिपाही बनकर समाज में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।

उनके अनुसार, अगर सही दिशा में बच्चों को प्रेरित किया जाए, तो वे न केवल खुद में बदलाव लाते हैं, बल्कि अपने आसपास के वातावरण को भी बेहतर बनाते हैं। उन्होंने इस पहल को शिक्षा से जोड़ते हुए कहा कि यह एक शिक्षा के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण का बेहतरीन उदाहरण है।

कार्यक्रम ने यह साबित किया है कि जब बच्चों को जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे उसे बखूबी निभाते हैं — और यह अभियान उसी का एक जीवंत प्रमाण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *