प्रश्नकाल और प्रक्रिया 324 की कार्यवाही के माध्यम से हिमाचल प्रदेश “विधानसभा बाल सत्र” में गूंजी बाल विधायकों की माँग …
आदित्य शर्मा।
शिमला। 12 जून “बाल सत्र निषेध दिवस” के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विशेष बाल सत्र का आयोजन हुआ। इस सत्र में देश के 68 बाल विधायकों ने बच्चों के मुद्दों पर प्रश्नकाल और विधानसभा की प्रक्रिया 324 के अंतर्गत अपनी बात रखी। इस विशेष बाल सत्र में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख़्यअतिथि में रूप में शामिल हुए. इसी के साथ राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह ने बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में इस ऐतिहासिक सत्र में शिरकत की।
इस सत्र में बच्चों ने नशे, शिक्षा, चिकित्सा, बाल श्रम, टेशन जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सत्र में बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यसभा उपसभापति ने कहा कि- इस प्रकार के बाल सत्र का आयोजन देश के हर राज्य में होना चाहिये, इसी के साथ उन्होंने सदन में बैठे माननीय सदस्यों को बच्चों द्वारा किए गए शांति पूर्वक विधानसभा कार्यवाही सीखने का आग्रह किया।
सोमवार को डिजिटल बाल मेला द्वारा तीन माह से चलाये जा रहे प्रयासों को सार्थक किया गया। इस में बच्चों ने मुख्यमंत्री, स्पीकर, नेताप्रतिपक्ष, कैबिनेट एवं पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाई। बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान के तहत आयोजित इस सत्र का भाग बनने के लिए 1,108 बच्चों ने अपनी एंट्री भेजी थी, जिसमें से 68 बच्चों का चुनाव डिजिटल बाल मेला द्वारा गठित पैनल द्वारा किया गया।

