बिलासपुर के ठाकुर प्रशांत सिंह ने सरकार से पूछा गंभीर प्रश्न

अपने प्रश्न से सरकार को घेरा  …

साक्षी ठाकुर.

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. बिलासपुर के जी एम एस एस विद्यालय में पढ़ रहे ठाकुर प्रशांत सिंह का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उन्होंने विपक्ष के विधायक की भूमिका निभाई.

विपक्ष में बैठकर प्रशांत ने सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा कि -” प्रदेश सरकार राज्य में गहराते जल संकट को देखते हुए घरों तक जल पहुँचाने हेतु क्या-क्या कार्य कर रही है? “

 ठाकुर प्रशांत सिंह के इस प्रश्न का जवाब, जल एवं बाल उप मुख्यमंत्री तुषार आनंद ने दिया|

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह  शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व  एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *