मंडी की आरजू शर्मा का हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” के लिए हुआ चयन ….

12 जून को स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में होगा आयोजन…

आदित्य शर्मा.

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बनने जा रहा है. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया है, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. अब यह “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आएंगे. मंडी के  सेराज वैली मॉर्डन पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रही आरजू का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया है.
आरजू ने अपनी एन्ट्री डिजिटल बाल मेला को भेजी थी जिसमें उन्होंने लोकनिर्माण मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर वह लोकनिर्माण मंत्री बनती है तो देश को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास करेगी . उनका कहना है की देश में सड़को की हालत बहुत ज्यादा ख़राब है , इसे सुधारना आवश्यक हैं .

अब “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर वह अपने इस मुद्दे को सत्र में सरकार और समाज के सामने रखेंगी. बता दें कि इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल होंगे. इतना ही नहीं नेता-प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, समस्त कैबिनेट और विधानसभा सदस्य भी सत्र में शिरकत करेंगे. इस सत्र की ख़ास बात यह होगी की बच्चे ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाते हुए एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन करेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *