रामनगर की अंजली ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्त्व।

जो पाता है जीवन में शिक्षा।

पूरी होती है उसकी हर इच्छा।।

बाल लेखिका अंजली।

देश में हर साल 11 नवंबर के दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शिक्षा के महत्व के बारे में दुनिया भर में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस का आयोजन भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर होता है जिसे हम राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हैं। मौलाना अबुल कलाम आजाद की गिनती महान स्वतंत्रता सेनानियों में होती है। उन्होंने देश की आजादी के बारे में शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए थे।

 2008 में की गई घोषणा।

 मैं आपको यह भी बता देना चाहती हूं कि साल 2008 में मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट में 11 नवंबर को नेशनल एजुकेशन डे के रूप में घोषित कर दिया था।

2023 की थीम।

मैं आपको बता दूं 2023 में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम एक अस्तित्व भविष्य के लिए अभिनव शिक्षण है इस थीम के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने और एक टिकाऊ भविष्य के निर्माण में शिक्षा की भूमि पर प्रकाश और डाला जाएगा।

शिक्षा एक शक्तिशाली साधन है जो भविष्य को बेहतरीन बनाता है और हमें लक्ष्य को पूर्ण करने में मदद करता है।

   धन्यवाद।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है।

डिजिटल बाल मेला ने नवंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *