हम सब बनाते हैं दीपावली का त्यौहार जी जान से।
क्योंकि इस दिन लौटे थे श्री राम वनवास से।।
बाल लेखिका अनुष्का।
भारत त्योहारों का देश है। प्रत्येक ऋतु में किसी न किसी त्योहार को मनाया जाता है । भारत में फसलों के पकने पर भी त्यौहार मनाया जाते हैं। महापुरुषों के जन्मदिन को भी त्योहार की भांति बड़े उत्सव से मनाया जाता है। भारत के मुख्य त्यौहार रक्षाबंधन दशहरा दीपावली और होली आदि में दीपावली सर्वाधिक प्रसिद्ध त्यौहार है। इसे बड़े जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्ति। यह त्यौहार कार्तिक मास के अमावस्या को मनाया जाता है। अमावस्या की रात बिल्कुल अंधेरी होती है किंतु भारतीय घर-घर में दीप जलाकर उसे पूर्णिमा से भी अधिक उज्ज्वलित बना देते हैं। इस त्यौहार का बड़ा महत्व है
इस पर्व की तैयारी घरों की सफाई से आरंभ होती है । लोग घरों को कई दिन पहले ही साफ सफाई में लग जाते हैं लोग शरद ऋतु के आरंभ में घरों की लिपाई पुताई करवाते हैं और कमरों को चित्र से अंलकृत करते हैं। इससे मक्खी मच्छर दूर हो जाते हैं इससे कुछ दिन पूर्व अहोई माता का पूजन किया जाता है। चतुर्दशी को लोग घरों का कूड़ा करकट बाहर निकलते हैं । लोग कार्तिक मास की अमावस्या को दीपमाला करते हैं।
दीपावली का त्योहार मानव जाति के लिए शुभ काम करने की प्रेरणा देने वाला है। जैसे दीपक जलकर अंधकार को समाप्त करके प्रकाश फैला देता है वैसे ही दीपावली भी अज्ञानता के अंधकार को हटाकर ज्ञान का प्रकाश हमारे मन में भर देते हैं। देश की जाति की समृद्धि का प्रतीक यह त्यौहार अत्यनत पावन और मनोरम है।
डिजिटल बाल मेला ने नवंबर माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

