सादगी पसंद मुख्यमंत्री का राजनीतिक सफ़र ..

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का नहीं है कोई अपराधिक रिकॉर्ड 

शिवाक्ष शर्मा 

गुजरात के वर्तमान के मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र पटेल का जन्म सन 1962 में 15 जुलाई को भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर के शिलाज एरिया में हुआ था। भूपेंद्र भाई पटेल साल 1995 से लेकर 1996 तक मेमनगर नगरपालिका के सदस्य थे। इसके बाद साल 1999 से लेकर साल 2000 तक वह मेमनगर नगरपालिका के प्रेसिडेंट के पद पर रहे। भूपेंद्र पटेल एक ऐसे राजनेताओं में शुमार हैं जिनके नाम एक भी क्राइम रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. वह अपनी सादगी और मुस्कान के साथ लोगों से रूबरू होते हैं.

भूपेंद्र भाई पटेल साल 2008 से लेकर साल 2010 तक स्कूल बोर्ड ऑफ अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन के पद पर रहे । साल 2010 से लेकर साल 2015 तक भूपेंद्र पटेल थलतेज वार्ड के काउंसलर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह 2015 से लेकर साल 2017 तक अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने AMC के चेयरमैन के पद को भी कुछ दिनों तक संभाला है।

साल 2017 में भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया विधानसभा से चुनाव जीते थे, जिसके बाद यह गुजरात विधानसभा के सदस्य बने। इस चुनाव में इन्होंने कांग्रेस के शशीकांत पटेल को 117000 से भी ज्यादा वोट से हराया था। साल 2021 में सितंबर के महीने में जब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया, तो उसके बाद बीजेपी पार्टी लेजिस्लेटर मीटिंग का आयोजन किया इस मीटिंग का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में हुआ था, जहां पर सर्वसम्मति के बाद भूपेंद्र भाई पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई। 2022 में बी.जे.पी की प्रचंड जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली|

डिजिटल बाल मेला एक ऐसा मंच है जो बच्चों की राजनीतिक समझ बढाने के लिए कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला अब तक कई ऐसे अभियानों का आयोजन कर चुका है जिन्होंने बच्चों की रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का कार्य किया है| यदि आपका बच्चा भी डिजिटल बाल मेला से जुड़ना चाहता है तो 8005915026 पर संपर्क करें|

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *