स्वच्छता के प्रति जागरूकता: ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह
जयपुर, 22 जनवरी 2025
वार्ड 11 के अत्रेय पब्लिक स्कूल में आज ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता की शपथ से हुई, जिसमें बच्चों ने अपने घर, स्कूल और आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्लोगन प्रतियोगिता और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्लोगन प्रतियोगिता में मधु धनका ने अपने प्रेरक स्लोगन से सबको प्रभावित किया:
“कोई पदचिन्ह बनाते हैं,
कोई पदचिन्ह पर चलते हैं,
हम लोगों को स्वच्छता अभियान पर चलते हैं।”
क्विज़ प्रतियोगिता में आदित्य मीणा ने अपने ज्ञान और तत्परता से विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत मिशन, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद भूपेंद्र कुमार मीणा ने बच्चों की भागीदारी और उनके उत्साह की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश मीणा ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज की यह पहल बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

