स्वच्छ बनेगा भारत, तभी तो विकसित होगा भारत – दिया शर्मा और सपना बोयत ने जीता खिताब…

स्वच्छ बनेगा भारत, तभी तो विकसित होगा भारत – दिया शर्मा और सपना बोयत ने जीता खिताब

जयपुर, 29 जनवरी 2025 – डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के संयुक्त प्रयास से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वार्ड 25 में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन लेखन और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दिया शर्मा विजेता बनी

दिया शर्मा ने “स्वच्छ बनेगा भारत, तभी तो विकसित होगा भारत” नारे के माध्यम से स्वच्छता का प्रभावी संदेश दिया। उनकी रचनात्मकता को सराहते हुए प्रधानाचार्य श्री सुभाष ने उन्हें प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएँ दीं।

क्विज़ प्रतियोगिता में सपना बोयत ने मारी बाज़ी

स्वच्छ भारत मिशन, ठोस कचरा प्रबंधन और स्वच्छता से जुड़े सवालों के सटीक उत्तर देकर सपना बोयत ने क्विज़ प्रतियोगिता में जीत हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर पार्षद प्रतिनिधि दीपेश जेडिया ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

पार्षद प्रतिनिधि दीपेश जेडिया और प्रधानाचार्य श्री सुभाष ने दोनों विजेताओं को सम्मानित किया और सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने व समाज को प्रेरित करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *