हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिरुद्ध सिंह का राजनीतिक सफ़र ..

आज तक नहीं हारे हैं कोई चुनाव

शिवाक्ष शर्मा।

27 जनवरी 1977 को शिमला में जन्मे अनिरुद्ध सिंह मौजूदा वक्त में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं. वे हिमाचल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे. अनिरुद्ध सिंह शिमला संसदीय क्षेत्र और राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के समन्वयक भी रहे हैं. साल 2005 में उन्होंने पहली बार जिला परिषद सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ा और चमियाना वॉर्ड से जीत हासिल की. साल 2011 से साल 2013 तक अनिरुद्ध सिंह शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं.

अनिरुद्ध सिंह ने साल 2012 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और इसके बाद से वह लगातार जीत हासिल करते आ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह साल 2012 में अधिनस्थ विधायी कमेटी के सदस्य रह चुके हैं. इसके अलावा नियम कमेटी के भी सदस्य रहे. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अनिरुद्ध सिंह ने बीजेपी के कद्दावर नेता सुरेश भारद्वाज को 8 हजार 655 से ज्यादा वोटों से करारी शिकस्त दी है. 2023 में गठित मंत्रिमंडल में अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का कार्यभार सौंपा गया। अनिरुद्ध सिंह के बारे में ख़ास बात यह है कि यह आज तक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं ।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *