आइए जानते हैं अलवर लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ललित यादव के बारे में…

आइए जानते हैं अलवर लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ललित यादव के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

कांग्रेस पार्टी द्वारा अलवर लोकसभा क्षेत्र से ललित यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
ललित यादव ने अपना राजनीतिक करियर बसपा से शुरू किया था और बाद में कांग्रेस में चले गये थे। ललित ने 2018 का विधानसभा चुनाव मुंडावर से बसपा के टिकट पर लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और उन्होंने भारी जीत हासिल की। उन्होंने मुंडावर सीट 34,256 वोटों के अंतर से जीती। वे बेहद सक्रिय नेता हैं। आस-पास के 3-4 विधानसभा क्षेत्रों में ललित यादव की हर समाज और वर्गों में लोकप्रियता है खासकर युवाओं में। अलवर लोकसभा क्षेत्र से उनका मुकाबला कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव से होना है।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *