आइए जानते हैं उदयपुर से भाजपा के प्रत्याशी मन्नालाल रावत जी के बारे में।
दो बार के सिटिंग एमपी की जगह मिला है मौका।
शिवाक्ष शर्मा।
भारतीय जनता पार्टी अपने आउट ऑफ दी बॉक्स फैसलों के लिए जानी जाती है। अपनी इसी कार्यशैली को जारी रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उदयपुर लोकसभा सीट से सिटिंग एमपी अर्जुन लाल मीणा की जगह मन्नालाल रावत को टिकट दिया गया है। मन्नालाल रावत उदयपुर में आरटीओ पद पर है। इससे पहले वह डीटीओ, एआरटीओ पद पर भी काम कर चुके हैं। वह वर्तमान समये में राजस्थान परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (RTO Officer) जयपुर में सेवा दे रहे हैं। मन्नालाल रावत जी को भाजपा द्वारा घोषित लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों में अब तक का सबसे नया चेहरा माना जा रहा है। हालांकि अपनी नौकरी के दौरान उन्होंने आदिवासी समाज और आदिवासी क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। आदिवासी समाज भी उन्हें काफी सपोर्ट करता है। ऐसे में भाजपा ने मन्नालाल रावत पर बड़ा दांव खेला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लगातर 2 बार के सिटिंग एमपी को हटाकर नए चेहरे पर किया गया प्रयोग कितना सफल होता है।
डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

