आईए जानते हैं राष्ट्रीय डेंगू दिवस के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य देश-दुनिया से डेंगू का खात्मा करना है। डेंगू को जड़ से खत्म करने के लिए हर साल 16 मई को दुनियाभर में डेंगू दिवस मनाया जाता है ताकि मच्छरों से होने वाली इस बीमारी से राहत पाई जा सके।
डेंगू एक मच्छर जनित वायरल इंफेक्शन है। डेंगू को आमतौर पर वेक्टर बोर्न डिजीज भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डेंगू के मच्छर ज्यादातर बारिश के मौसम में होते हैं। डेंगू को भले ही लोग हल्के में लें, लेकिन यह एक गंभीर समस्या है, जो हर साल सैकड़ों लोगों की जान पर खतरा बनती है। डेंगू में प्लेटलेट काउंट तेजी से घटती है, जो न केवल आपको शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है, बल्कि इससे व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।
हालांकि, अस्पतालों और कई सामूहिक जगहों पर डेंगू से बचने और इससे जागरूक होने के लिए पोस्टर और बैनर भी लगाए जाते हैं। जगह-जगह पर कैंप लगाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके हर साल बारिश के मौसम में डेंगू के चलते सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। इसी संदर्भ में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है ताकि डेंगू की रोकथाम हो सके।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने का महत्व
राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने का महत्व लोगों को डेंगू से बचाना है। इस दिवस को मनाने के लिए जगह-जगह पर हेल्थ कैंप और चेकअप प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इसमें डॉक्टर्स द्वारा डेंगू की रोकथाम करने के तरीकों के साथ ही उसे मात देने के तरीकों के बारे में बताया जाता है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डेटा के मुताबिक पिछले एक साल में दुनियाभर में डेंगू के 7 लाख के आस-पास मामले देखे जा चुके हैं। WHO ने डेंगू की गंभीरता को देखते हुए इसे ग्रेड 3 इमरजेंसी घोषित किया था।
“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz