आगरा के प्रतीक शर्मा पहुंचे हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

बाल श्रम निशेष दिवस के अवसर पर हुआ था “विशेष बाल सत्र का आयोजन …

गर्वित शर्मा 

जयपुर . 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना.इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. आगरा गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र प्रतीक शर्मा भी इस विशेष बाल सत्र में शामिल हुए| इस सत्र में उन्होंने औद्योगिक एवं संसदीय कार्य मंत्री की भूमिका निभाई.

आपको बता दें कि प्रतीक इससे पूर्व, 14 नवम्बर 2021 को राजस्थान विधानसभा में आयोजित “विशेष बाल सत्र” में गृह मंत्री के रूप में शामिल हुए थे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र में शामिल होने के लिए प्रतीक शर्मा ने अपनी एंट्री डिजिटल बाल मेला को भेजते हुए राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढाने की बात कही थी.

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व  एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *