

आदित्य शर्मा|
जयपुर| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित “म्यूजियम थ्रू माय आईज” पेंटिंग प्रदर्शनी अभी हवामहल में लगी हुई है| इस प्रदर्शनी के लिए देश के विभीन्न राज्यों से पेंटिंग्स आई थी | इसमें आगरा के 15 वर्षीय सजल जैन और राजस्थान की 16 वर्षीय पूर्वी शर्मा ने अपनी पेंटिंग भेजी| आगरा पब्लिक विद्यालय की 10वी कक्षा छात्र सजल ने देश के भिन्न-भिन्न संग्रहालयों के चित्र ही पेंटिंग बना कर भेजी हैं| वाही दूसरी और जयपुर के शांति एशिया टेक विद्यालय की कक्षा 12 में पढने वाली पूर्वी ने फ्रांस का प्रसिद्ध LOUVRE म्यूजियम बनाया है| इन बच्चों की पेंटिंग भी अन्य बच्चों के साथ हवामहल में आयोजित 15 दिवसीय प्रदर्शनी में लगी हुई हैं|
डिजिटल बाल मेला द्वारा हवामहल में आयोजित प्रदर्शनी में आप इन बच्चों द्वारा बनाई गयी पंटिंग्स देख सकते है| बाल मेला इसके साथ ही जुलाई माह में अजमेर के अकबर महल में भी पेंटिग प्रदर्शनी लगाएगा| “शेड्स ऑफ़ कोविड” नाम से लगाई जाने वाली इस प्रदर्शनी में बच्चों ने पिछले 2 साल में उनपर बीतें अनुभव चित्रों के माध्यम से साझा किये हैं|
आप अपने बच्चे को लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करें :-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz