आज जाने पंचायती राज का इतिहास

Panchayati Raj

आदित्य शर्मा।
जयपुर। “मैं भी बाल सरपंच” पहल के तहत डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ राजस्थान प्रदेश में बच्चों की बाल पंचायत लगाने जा रहा है। पर क्या बच्चों को पता है कि इस ही राजस्थान से पंचायत राज की नींव रखी गयी थी। साल 1959 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने गाँधी जयंती 2 अक्टूबर को यह कार्य किया था । इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बना नागौर जिला, जिसके बगधरी गाँव में सबसे पहली पंचायत व्यवस्था लागू की गयी। इस वजह से भारत के दूर दराज़ के इलाके विकास रूपी रौशनी से उज्जवल हो सके।

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान में डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र भी करेगा, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायत राज प्रणाली पर संवाद करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि आप इस अभियान मैं कई तरह से हिस्सा ले सकते है, जिनमें सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। परन्तु इसके पहले बच्चों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट या वॉट्सऐप नंबर पर मेसेज कर रजिस्टर करना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर 8005915026 पर रजिस्टर करें। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –  ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *