आमेर फोर्ट में बाल चित्रकारों की प्रदर्शनी का हुआ समापन…

आमेर फोर्ट में बाल चित्रकारों की प्रदर्शनी का हुआ समापन

नगर निगम हैरिटेज में ऐसी और प्रदर्शनियों का होगा आयोजन

‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के अंतर्गत आमेर फोर्ट में आयोजित विशेष बाल चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन डिजिटल बाल मेला (फ्यूचर सोसाइटी) और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास का हिस्सा था, जिसमें शहर के 50 वार्डों के बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

प्रदर्शनी में आए दर्शकों, पर्यटकों और अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा और उनकी संवेदनशीलता की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर आयोजकों ने यह जानकारी दी कि भविष्य में भी नगर निगम हैरिटेज के विभिन्न स्थलों पर इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाएँगी, ताकि बच्चों को मंच और समाज को संदेश दोनों मिल सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *