आमेर फोर्ट में स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित सलोगन विजेताओं को प्रमाण पत्र…

आमेर फोर्ट में स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित सलोगन विजेताओं को प्रमाण पत्र।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पल्लवी शर्मा, नगर निगम हेरिटेज के उपायुक्त श्री दिलीप कुमार भंभानी ने किया बच्चों को सम्मानित

आमेर फोर्ट में ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की सचिव पल्लवी शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पल्लवी शर्मा ने बच्चों के उत्साह, सजगता और भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया और आयोजकों को इस रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपने सलोगन के माध्यम से यह दिखाया कि स्वच्छता जैसे विषयों पर उनकी सोच कितनी सशक्त और जिम्मेदार है। डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जानवी शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक यह संदेश पहुँचे।
यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है क्योंकि बच्चों को नागरिक प्रशासन और शहरी शासन से जोड़ना आवश्यक है। आज की शिक्षा प्रणाली में प्रशासनिक और सामाजिक विषयों की व्यवहारिक समझ का अभाव है, जिससे बच्चे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को गहराई से नहीं समझ पाते। “कौन बनेगा बाल पार्षद” इसी कमी को दूर करने के लिए एक प्रयास है, जिससे बच्चे शासन व्यवस्था में अपनी भूमिका को पहचानें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं। इसी के साथ डिजिटल बाल मेला ने “रूट्स ऑफ राजस्थान” नाम से एक नया अभियान शुरू किया है जिसकी जानकारी आप 8005915026 नंबर पर या नीचे दिए गए लिंक्स से ले सकते हैं।

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *