12 जून को 68 बच्चों ने लिया था विशेष बाल सत्र में भाग …
साक्षी ठाकुर
जयपुर . 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना.इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. कुल्लू के राजकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रही रूहानिका वर्मा का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था. इस विशेष बाल सत्र में रूहानिका ने नेता प्रतिपक्ष बनकर सर्कार्ट को घेरा.
बाल विधायक साहिल के प्रश्न का जवाब जब मुख्यमंत्री जहान्वी ने दिया तो उसे खानापूर्ति के लिए दिया गया जवाब बताते हुए रूहानिका ने कहा – “माननीय मुख्य मंत्री जी कब तक सरकार अपनी नाकामयाबियों के लिए खाना पूर्ति करती रहेगी. हम सभी सदस्यों के सामने नशे की गंभीर समस्या प्रत्यक्ष रूप से जाहिर है और हमारी सरकार कार्यवाही के नाम पर मात्र एक-दो तस्करों को जेल में डाल रही है. मुख्यमंत्री जी आपकी सरकार कब तक झूठे आश्वासनों से राज्य की जनता को बेवक़ूफ़ बनाती रहेगी. आज प्रदेश में खेल के मैदानों से लेकर रेल की पटरियों पर नशा कर रहे युवा आम नज़ारा है. आम आदमी इंजेक्शन और चिट्टे के प्रयोग के बारे में इतनी सरलता से बात करते है जैसे मोमोस की बात की जा रही हों. आज के समय में अभिभावकों के मन में डर है कि कहीं बच्चों को घर के बहार निकलते ही नशा रूपी राक्षस जकड ना ले, इसी के चलते बच्चों का बाहर निकलना गुनाह सा हो गया है. बच्चे अगर बाहर नहीं निकलेंगे तो उनका विकास नहीं होगा ऐसे में हमारी सरकार एक नहीं कई पीढ़ियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है. मैं माननीय मुख्य मंत्री से ठोस कदम उठाने की मांग करती हूँ.
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

