“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम का आयोजन।
जयपुर, 10 दिसंबर 2024 – जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वार्ड नंबर 53 गुर्जर की थड़ी में स्थित भवानी शिक्षा निकेतन विद्यालय में डिजिटल बाल मेला के द्वारा “कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जयपुर नगर निगम और डिजिटल बाल मेला की टीम के साथ मिलकर वहाँ मौजूद सभी बच्चों ने स्वच्छ भारत रखने की शपथ भी ली।
वार्ड की पार्षद महोदया श्रीमती कमलेश कवर जी ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया और ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह एक अनोखा प्रयास था जिसमें बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के निदेशक सर डॉ. प्रकाश चंद जी ने भी बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया और उन्हें देश को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया।यह एक अनोखा प्रयास था जिसमें बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

