‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम में आयोजित हुआ स्लोगन प्रतियोगिता, साक्षी ने मारी बाजी…

‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम में आयोजित हुआ स्लोगन प्रतियोगिता, साक्षी ने मारी बाजी

जयपुर, 16 जनवरी 2025: ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ कार्यक्रम के तहत श्री जसोदा देवी रेवाचंद गुरुनानी सिद्धि राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति रचनात्मकता और जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता से जुड़े बेहतरीन स्लोगन प्रस्तुत किए। विजेता साक्षी ने अपने स्लोगन “अब हमने यह ठाना है, सभी स्कूलों, गलियों और पूरे देश को स्वच्छ बनाना है” से सबका ध्यान आकर्षित किया। अन्य प्रमुख स्लोगन में “सभी रोगों का एक दवाई घर में रखो साफ सफाई” और स्वच्छता को अपनाना है बीमारियों को भगाना है” शामिल रहे।

डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया। पार्षद प्रतिनिधि श्री पुरषोत्तम जी और प्रधानाचार्य श्रीमती डॉ रश्मि ने विजेताओं को बधाई देते हुए इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *