जानिए अजमेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के बारे में…

जानिए अजमेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

अजमेर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी राजस्थान के एक वरिष्ठ नेता हैं। उनका जन्म 16 जून 1954 को राजस्थान के मानपुर में हुआ था।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर में पूर्ण की एवं राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) डिग्री का दूसरा वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया।
भागीरथ चौधुरी जी ने 2013 में अजमेर के किशनगढ़ से भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था एवं जीत भी दर्ज की। 2019 में भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में अजमेर से प्रत्याशी बनाया एवं उन्होंने जीत भी दर्ज की। विधानसभा सदस्य रहते हुए चौधरी 2015 से 2017 तक वे पर्यावरण समिति के अध्यक्ष भी रहे।

 

बच्चों की राजनैतिक जागरुकता बड़ाने के लिए डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। हमारा मकसद है कि बच्चे इन सभी राजनेताओं के बारे में जानें।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *