जानिए अजमेर स्थित विश्व विख्यात जैन मंदिर सोनी जी की नसियां के बारे में…

जानिए अजमेर स्थित विश्व विख्यात जैन मंदिर सोनी जी की नसियां के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

राजस्थान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के लिए भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। राजस्थान के पर्यटन स्थल अपने ऐतिहासिक किलों, महलों, कला और संस्कृति के लिए अपने नारे “पधारो म्हारे देश” के साथ पर्यटकों को आकर्षित करता है। भारत आने वाला हर तीसरा विदेशी पर्यटक राजस्थान की यात्रा करता है क्योंकि राजस्थान के पर्यटन स्थल भारत आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ण त्रिभुज का हिस्सा है। ऐसे ही एक विश्व प्रसिद्ध स्थल है सोनी जी की नसियां।

सोनी जी की नसियां, राजस्थान के अजमेर में स्थित एक जैन मंदिर है. करौली के लाल पत्थरों से बना यह खूबसूरत दिगंबर मंदिर जैन तीर्थंकर आदिनाथ का मंदिर है. यह मंदिर 1864-1865 ईस्वी का बना हुआ है। इसे बनाने में 25 वर्ष का लंबा समय लगा था। इसके निर्माण में जयपुर के कारीगरों का भी योगदान रहा। लाल पत्थरों से बना होने के कारण इसे ‘लाल मंदिर’ भी कहा जाता है। इसमें एक स्वर्ण नगरी भी है, जिसमें जैन धर्म से सम्बंधित पौराणिक दृश्य, अयोध्या नगरी, प्रयागराज के दृश्य विराट रूप से दिखाए गए हैं।
आगरा गेट अजमेर में स्थित यह मंदिर जगत विख्यात है। इसके मुख्य कक्ष को ‘स्वर्ण नगरी’ (सोने का नगर) कहा जाता है। इस कक्ष में सोने से परिरक्षित लकड़ी की अनेक रचनाएं हैं, जिसमें जैन धर्म से सम्बंधित चित्रण है। इसी कक्ष में अयोध्या का भव्य चित्रण है, जिसमें एक हजार किलो सोने का उपयोग हुआ है। अयोध्या नगरी में सुमेरु पर्वत का निर्माण जयपुर के कारीगरों के द्वारा किया गया था। यह स्वर्ण नगरी अपनी बारीक कारीगरी और पच्चीकारी केलिए प्रसिद्ध है।
मंदिर के भीतरी कक्ष के छत को लटकते हुए चांदी की गेंदों से सजाया गया है। इंटीरियर को बेल्जियम के स्टेन ग्लास, मिनरल कलर पेंटिंग्स और स्टेन ग्लासवर्क से सजाया गया है। परिसर के बीच में एक 82 फीट ऊँचा स्तंभ खड़ा है, जिसे मानस्तंभ कहा जाता है। यह सफेद संगमरमर के स्तंभ पर उत्कीर्ण जैन तीर्थंकरों के चित्रों के साथ कलात्मक तरीके से डिजाइन किया गया है।
बता दें की मुख्य मंदिर में केवल जैनों के प्रवेश की अनुमति है लेकिन अन्य लोग मुख्य पूजा क्षेत्र के पीछे स्वर्ण नगरी की यात्रा कर सकते हैं।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *