जानिए कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस के बारे में।
बाल लेखिका कशिश।
हर साल 28 अप्रैल को दुनिया भर में “कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस” मनाया जाता है ।
यह दुनिया भर में व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम के लिए और इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा स्थापित इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य है ;कार्यस्थल से होने वाली चोटों बीमारियों और मौतों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना।
कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस पहली बार 2003 में मनाया गया था।
यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा स्थापित किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो श्रम से संबंधित मुद्दों पर काम करती है। यह दिन 1996 से ट्रेड यूनियन आंदोलन द्वारा बनाए गए ,मृत और घायल श्रमिकों के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय स्मरणीय उत्सव’ के रूप में भी मनाया जाता है।
“कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विश्व दिवस” को मनाने के तरीके निम्नलिखित है :—
•इस दिन हम अपने कार्य स्थल में सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ा सकते हैं ।
•अपने कार्य स्थल में होने वाली किसी भी असुरक्षा की रिपोर्ट कर सकते हैं ।
•कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
28अप्रैल को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक विश्व दिवस वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने वाला अभियान है।
जिसका उद्देश्य समस्या की भयावता पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित करना है ।
साथ ही इस बात पर ध्यान देना है की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा मौतों और चोटों के मामलों को कम करने में कैसे मदद मिल सकती है!
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं। इसी के साथ डिजिटल बाल मेला ने “रूट्स ऑफ राजस्थान” नाम से एक नया अभियान शुरू किया है जिसकी जानकारी आप 8005915026 नंबर पर या नीचे दिए गए लिंक्स से ले सकते हैं।
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

