जानिए जालौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत के बारे में…

जानिए जालौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत के बारे में।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र हैं वैभव।

शिवाक्ष शर्मा।

कॉंग्रेस पार्टी द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। वैभव गहलोत ने 2019 में भी जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था पर तब उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत से हार का सामना करना पड़ा था। वैभव गहलोत का जन्म 2 जून 1980 को अशोक गहलोत और सुनीता गहलोत के घर हुआ। उन्होंने 2003 में पुणे विश्वविद्यालय के आईएलएस लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले वैभव गहलोत कार रेंटल बिजनेस और कंसल्टेंसी में थे। वहीं राजनीति के अलावा वैभव क्रिकेट में भी गहरी रुचि रखते हैं। उन्हें 2022 में लगातार दूसरी बार राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का अध्यक्ष चुना गया था।
2024 में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा फिर से वैभव गहलोत पर विश्वास जताया गया है पर इस बार उनकी सीट बदल कर जालौर कर दी गई है जहाँ उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी से है जो की पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

डिजिटल बाल मेला ने मार्च माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *