जानिए झालावाड़ से कॉंग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
बारां-झालावाड़ से कॉंग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया मूल रूप से बारां निवासी हैं। उर्मिला 51 साल की हैं एवं
करीब 2 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं।
उर्मिला जैन भाया की भी पहचान गोभक्त और समाजसेवी के रूप में है वे बीते दो दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। वे हजारों की संख्या में जोड़ों का निशुल्क विवाह करवा चुके हैं। इसके अलावा असहाय जानवरों और मवेशियों के लिए भी उन्होंने अस्पताल खोला है एवं शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को संस्थाओं के जरिए स्कॉलरशिप देकर पढ़ाई करवाती हैं। उर्मिला जैन भाया के पति प्रमोद जैन भाया राजस्थान सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। उर्मिला ने 2009 में बारां-झालावाड़ सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को कड़ी टक्कर दी थी पर वे जीत दर्ज करने में कामयाबी ना मिली। वही
साल 2021 में हुए जिला परिषद के चुनाव में बारां जिले से उर्मिला ने जीत दर्ज की एवं जिला प्रमुख भी बनी।
आपको बता दें की डिजिटल बाल मेला उन सभी राजनेताओं की जानकारी दे रहा है जो लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा देश मे घटित होने वाले विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी डिजिटल बाल मेला बच्चों को जानकारी देता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को देश की राजनीति के बारे में निष्पक्ष जानकारी देना है।
डिजिटल बाल मेला बच्चों की राजनीतिक जागरूकता एवं सक्रियता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों का आयोजन करता है। इसके तहत अभी तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ अभियान के तहत “बाल विधानसभा सत्र हिमाचल प्रदेश” “बाल विधानसभा सत्र राजस्थान” के साथ साथ “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” आदि शामिल हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं या आपके बच्चे को राजनीति में रुचि है तो आप डिजिटल बाल मेला के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

