जानिए नवनिर्मित नरली जैन मंदिर के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
नवनिर्मित नरली जैन मंदिर,अजमेर से लगभग 7 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित दिगंबर जैनों का एक पवित्र तीर्थ स्थल है। यहॉं जैन धर्म के 24 तीर्थंकर के 24 लघु मंदिर बनाए गए हैं।
संगमरमर के पत्थर से बना नारेली जैन मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला और जटिल पत्थर की नक्काशी के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है जो पारंपरिक और समकालीन दोनों रूप प्रस्तुत करता है। यह मंदिर के भव्य निर्माण में राजस्थान की खदानों में निकल रहे लाल पत्थर का इस्तेमाल किया गया है और चारों ओर सुंदर आकार के बगीचों से सुसज्जित है। यह मंदिर गुरु आदिनाथ जी को समर्पित है।
इस मंदिर की खास बात यह है कि इसमें बिना पिलर का गुफा मंदिर बनकर तैयार किया गया है। पहाड़ी के निचले हिस्से यानी तलहटी में डोम के आकार के इस गुफा मंदिर की चौड़ाई 90 फीट और लंबाई 135 फीट है।
इस मंदिर में भगवान महावीर के तीनों काल यानी वर्तमान, भूत और भविष्य तीनों की प्रतिमाएं लगाई की गई हैं।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

