जानिए पहले भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
विज्ञान का नोबेल जीतने वाले पहले भारतीय चेंद्रशेखर वेंकट रमन यानी सी.वी. रमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ था।
सीवी रमन ने साबित किया कि जब किसी पारदर्शी वस्तु के बीच से प्रकाश की किरण गुजरती है, तो उसकी वेवलेंथ (तरंग दैर्ध्य) में बदलाव दिखता है। इसे रमन इफेक्ट कहा जाता है। अपने इसी आविष्कार के लिए उन्हें 1930 में विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
सी.वी. रमन के पिता मैथ्स और फिजिक्स के विषयों के लेक्चरर थे। उनके पिता के इस बैकग्राउंड ने सुनिश्चित किया कि वह कम उम्र से ही एकेडमिक एनवायरमेंट में डूबे रहे। बचपन से ही विज्ञान में उनकी बड़ी दिलचस्पी थी, वे खेल-खेल में विज्ञान का प्रयोग किया करते थे। जब भी हॉस्टल से घर आते तो अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर छोटे-छोटे विज्ञान के प्रयोग करते रहते थे।
सी. वी. रमन की खोज रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी (स्पेक्ट्रोस्कोपी पदार्थ द्वारा प्रकाश और अन्य विकिरण के अवशोषण और उत्सर्जन का अध्ययन है) का इस्तेमाल आज दुनियाभर की केमिकल लैब में हो रहा है। इसी खोज की मदद से पदार्थ की पहचान की जाती है। फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर में सेल्स और टीशूज पर शोध से लेकर कैंसर का पता लगाने तक के लिए उनकी खोज काम आ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन चंद्रयान के दौरान चांद पर पानी का पता लगाने के लिए भी रमन स्पेकट्रोस्कोपी का ही योगदान था। 82 वर्षीय सी.वी. रमन का निधन 21 नवंबर 1970 को बेंगलुरु में हुआ था।
सी.वी. रमन का जीवन और कार्य हमें याद दिलाते हैं कि ज्ञान की खोज और एक व्यक्ति की अथक जिज्ञासा दुनिया को देखने के हमारे तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।
यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

