बच्चों ने कैसे सीखी पंचायती राज प्रणाली की बारीकियां, जानिए …

इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान का किया भ्रमण..

गर्वित शर्मा 

जयपुर: तीन दिवसीय “बाल सरपंच अधिवेशन” का दौरान बच्चों ने जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया| बच्चों ने राजस्थान सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान का भी भ्रमण किया| यहाँ बच्चों ने पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में भी जाना| बच्चों ने यहाँ लोकतंत्र से जुडी हुई प्रश्नोत्तरी में भी भाग लिया| इस दौरान बच्चों ने अपने – अपने विचार भी बाकि बच्चों के सामने रखे|

गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला द्वारा चलाये जा रहे “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत जयपुर में 25 से 27 दिसंबर तक तीन दिवसीय “बाल सरपंच” अधिवेशन का आयोजन किया गया| इसमें राजस्थान के सात संभागों में आयोजित की गयी 10 बाल पंचायतों में चुने गए “बाल प्रतिनिधियों” ने भाग लिया|

आपकी जानकारी के लिए बता दें  कि “मैं भी बाल सरपंच” अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2022 से डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा की गयी है| इससे पहले भी डिजिटल बाल मेला बच्चों की राजनितिक समझ बढाने के लिए एतिहासिक बाल सत्र का आयोजन 14 नवम्बर 2021 को कर चुका है| राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह एतिहासिक मौका दिया था| इस अभियान से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज https://www.facebook.com/digitalbaalmela/ | अधिक जानकारी के लिए आप हमें ट्विटर https://twitter.com/DigitalBaalMela?t=tDFsJSd1eEb5fEg20blg9w&s=09 या इन्स्टाग्राम https://instagram.com/digitalbaalmela?igshid=YmMyMTA2M2Y= पर भी फॉलो कर सकते हैं|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *