जानिए भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस की प्रत्याशी संजना जाटव के बारे में।
शिवाक्ष शर्मा।
भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा सबसे युवा चेहरे संजना जाटव को मैदान में उतारा गया है।
25 वर्षीय संजना जाटव मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले की कठूमर तहसील के गांव समूंची की रहने वाली है। उन्होनें एलएलबी तक की पढ़ाई की है और ये अलवर जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी हैं।
उन्हें प्रियंका गांधी के करीबी युवा नेताओं में से एक माना जाता है। ये गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ से भी जुड़ी हुई है। प्रियंका गांधी के संपर्क में आने के बाद से उन्हें कांग्रेस में काफी तवज्जो मिलने लगी।
संजना जाटव ने विधानसभा चुनाव कठूमर सीट से चुनाव लड़ी थी और बीजेपी प्रत्याशी रमेश खींची से महज 409 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। शायद यही वजह है कि कांग्रेस ने उन पर लोकसभा चुनाव में भी भरोसा जताया है।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

