जानिए विश्व न्यूमोनिया दिवस के बारे में…

जानिए विश्व न्यूमोनिया दिवस के बारे में।

 

शिवाक्ष शर्मा।

 

विश्व न्यूमोनिया दिवस हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन न्यूमोनिया से जुड़ी जागरूकता लोगों में फैलाई जाती है। यह बीमारी बच्चों और बड़ों में काफी अधिक फैलती है। यह एक संक्रामक बीमारी है और इसके इन्फेक्शन से बहुत सारे बच्चों और यहां तक की बड़े बूढों को भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है। निमोनिया होने पर लंग्स में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है। निमोनिया वायरस, बैक्टीरिया और कवक सहित कई संक्रामक एजेंट्स की वजह से होता है।

इस दिन को पहली बार 2009 में ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड न्यूमोनिया द्वारा मनाया गया था। 2009 से ही हर साल विश्व निमोनिया दिवस 12 नवंबर को एक खास थीम के साथ मनाया जाता रहा है, ताकि वैश्विक स्तर पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस बार की थीम है : एवरी ब्रेथ काउंट्स, स्टॉप न्यूमोनिया इन इट्स ट्रैक है। इसका अर्थ है हर सांस महत्वपूर्ण होती है और इस वजह से न्यूमोनिया को रोकने के प्रयास करने चाहिए। इसको रोकने के लिए इलाज, रोकथाम के उपायों का प्रयोग करना चाहिए।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNzh

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *