जानिए विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के बारे में…

जानिए विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के बारे में।

शिवाक्ष शर्मा।

 

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day) हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस इस उद्देश्य से मनाया जाता है कि भविष्य में आने वाली आपदाओं को लेकर हम तैयारी कर सकें ताकि ज्यादा से ज्यादा जिंदगियां बचाई जा सकें।
दुनिया भर में सुनामी को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इसके जोखिमों को कम करने के लिए प्रयत्नों की रफ़्तार को देखना ही इस दिन का उद्देश्य है। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि साल 2030 के आखिर तक तटीय क्षेत्रों पर रहने वाले लगभग 50 फीसदी लोग सुनामी, तूफान और बाढ़ के संपर्क में आ सकते हैं।
विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के इतिहास की बात की जाए तो, साल 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व जागरूकता दिवस को 5 नवंबर को मनाने को लेकर नामांकित किया था। इसके साथ ही इस दिवस के मनाने को लेकर दुनियाभर से कई देशों का समर्थन मिला है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने काफी संशोधन के बाद इस दिवस को मनाने की पहल की थी।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की पहल के बाद से मनाया जाता है. “सुनामी” शब्द जापानी शब्द से बना है. “त्सु” (बंदरगाह) और “नामी” (लहर) से बना है। यूएन की वेबसाइट के मुताबिक दुनिया की अनुमानित 50 प्रतिशत आबादी बाढ़, तूफान और सूनामी के संपर्क में आने वाले तटीय क्षेत्रों में रहेगी। विकासशील देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सुनामी के जोखिम वाले 100 प्रतिशत समुदाय 2030 तक सुनामी के लिए तैयार हैं।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *