शिवाक्ष शर्मा
दिवाली भारतवर्ष का महत्वपूर्ण त्योहार है जो रावण को हराने के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और मिठाई एवं उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं।
दिपावली के मौके पर डिजिटल बाल मेला से जुड़े अरुणोदय शर्मा, यथार्थ, ख्वाहिश गुप्ता, अनुष्का, ने सभी देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर अरुणोदय एवं यथार्थ ने वीडियो के माध्यम से सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी व वहीं अनुष्का और ख्वाहिश ने रंगोली बना कर दिपावली की बधाई दी।
डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जाह्नवी शर्मा ने भी सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि की दिपावली की शुभकामनाएं दीं।
डिजिटल बाल मेला के सभी सदस्यों की तरफ से आपको दिपावली की शुभकामनाएं।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

