नगर निगम हेरिटेज, डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के तहत सोमवार सुबह हवामहल स्थित SK PUBLIC SCHOOL में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को साफ–सफाई के लिए जागरूक किया गया। बच्चों के बीच सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग एकत्रीकरण के साथ ही स्वच्छता में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेरिटेज निगम के वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि शाकिर खान रहे। इस मौके पर बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली।
नगर निगम हेरिटेज और डिजिटल बाल मेला के संयुक्त तत्वाधान में Sk public school hawamahal में ”कौन बनेगा बाल पार्षद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

